{"_id":"69d69059d5bee0d3070dded9","slug":"connectivity-of-villages-will-be-strengthened-through-transport-services-gonda-news-c-100-1-slko1026-155852-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: परिवहन सेवा से गांवों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: परिवहन सेवा से गांवों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
Wed, 08 Apr 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को ग्रामीण परिवहन सेवा संचालन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों से वाहन ब्लॉक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय होते हुए जिला मुख्यालय तक नियमित रूप से चलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से गांवों के लोगों को न केवल प्रशासनिक व अन्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक भी उनकी पहुंच बेहतर होगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवहन सेवा के रूट, समय सारणी और संचालन व्यवस्था को सुव्यवस्थित तरीके से तैयार किया जाए, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो। साथ ही सेवा का संचालन सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। बैठक में एडीएम आलोक कुमार, एआरएम रोडवेज कपिलदेव, एआरटीओ प्रवर्तन आरसी भारतीय सहित अन्य मौजूद रहे।