फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Congressmen protested to get rid of problems

Gonda News: समस्याओं से निजात के लिए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 Aug 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 12 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protested to get rid of problems
गोंडा। जलभराव की समस्या दूर कराने सहित अन्य मांगों के निराकरण के लिए मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया। पूर्व शहर अध्यक्ष रफीक रैनी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जलभराव से निजात के लिए सीवर लाइन की व्यवस्था कराने की मांग की। कहा कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन काफी समय से खराब है। मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जाती हैं। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। टूटी सड़कों की मरम्मत, खाद की कालाबाजारी पर रोक सहित अन्य मांग की गईं। इस दौरान जलील अहमद, हरीराम वर्मा, अजय रस्तोगी, अर्जुन वर्मा, रिजवान, बेबी मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed