{"_id":"5fa4271d8ebc3e9ba5301f05","slug":"congressmen-protest-against-the-disposal-of-public-issues-gonda-news-lko5487867129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर कांग्रेसियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर कांग्रेसियों का धरना
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। कांग्रेस कमेटी की मुजेहना इकाई ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री तथा जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रभारी खंड विकास अधिकारी मुजेहना सीतापित मिश्र को सौंपा।
धरने में उपस्थित कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पंकज चौधरी वरिष्ठ कार्यकर्ता कुतुबुद्दीन खॉ उर्फ डायमंड और जैनुलआबदीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपेक्षानुरूप क्षेत्र में इच्छुक कामगारों को मनरेगा के तहत काम नहीं मिल पा रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। कांग्रेसजनों ने एक मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। ज्ञापन में आठ बिंदुओं पर मनरेगा मजदूरों को जॉब कार्ड बनाने के लिए गांव में कैंप लगाया जाए।
महिला मजदूरों को भी उनकी इच्छा अनुसार साझेदारी की जाए, कार्य स्थल पर ही हाजिरी लगाई जाए। विकासखंड स्तर पर तालाबों और शौचालयों के निर्माण का भौतिक सत्यापन कराया जाए। कांग्रेसियों ने यह भी मांग की कि कस्बे में स्थित बहुत ही पुराना लोक निर्माण विभाग डाक बंगला जर्जर और पुराना हो गया है। उसका पुनरुद्धार कराया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मांग की गई है कि ग्राम पंचायत धानेपुर को नगर पालिका का दर्जा देने के लिए काफी दिनों से विभिन्न दलों ने मांग की थी, लेकिन उसको अब तक पूरा नहीं किया गया है। इसे शीघ्र पूरा किया जाए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज सिंह, अनिल कुमार पांडे, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।