फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   congress,party

देश को गुमराह करने वाली पार्टी है भाजपा: हार्दिक पटेल

Wed, 23 Feb 2022 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
congress,party
फोटो-27 गोंडा के कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए तंज कसा। युवा नेता ने कहा कि भाजपा देश को गुमराह कर रही है। रोजगार और विकास पर न बोलकर धर्म और जाति की बात करती है। आपस में लोगों को बांटने की बात करती है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता अब इनको समझ चुकी है। भाजपा ने कोई काम ऐसा नहीं किया कि आम जनता को राहत मिल सके, सिर्फ मंदिर-मंदिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

सदर व मेहनौन क्षेत्र में भ्रमण पर आए युवा नेता ने सबसे पहले कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता की। गौरा में मुख्यमंत्री की ओर से यह कहे जाने पर कि कांग्रेस मंदिर में ताला लगवाती है, पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जानकारी सही कर लें। कांग्रेस ने ही मंदिर का ताला खुलवाया था। श्रीराम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहा है और आम लोगों ने चंदा दिया है। भाजपा सिर्फ मंदिर पर राजनीति करती रही है, आखिर ऐसा वह कब तक करेगी। यह सवाल आम लोगों के मन में अब उठने लगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस विधायक सात ही थे फिर भी प्रियंका गांधी ने हर मुद्दे पर एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई। उन्नाव की घटना हो या हाथरस, लखीमपुरखीरी की घटना, कांग्रेस ने सरकार को कड़ी चुनौती दी। किसानों को कुचलने वाले मंत्री के बेटे की जमानत का मामला उठाते हुए कहा कि भाजपा में नैतिकता भी नहीं रही। भाजपा सरकार की ही एसआईटी ने साबित कर दिया कि मंत्री के बेटे की भूमिका है और सब प्लानिंग हुआ। फिर भी मंत्री ने नैतिकता नहीं दिखाई और न ही पार्टी ने।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा के एक नेता की एक हत्या करने के दावे पर कहा कि यह कानून को चुनौती है। हार्दिक पटेल ने कहा कि गुजरात के मॉडल का शोर पूरे देश में मचा रहे हैं लेकिन वहां के गांवों की हालत बहुत खराब है। महिलाएं सिर पर मटका रखकर पानी लाती हैं, समाजसेवियों ने उनकी मदद की। सरकार ने कुछ नहीं किया। कहा कि आज भी गुजरात में 65 लाख बेरोजगार भटक रहे हैं। उनके साथ सदर से प्रत्याशी रमा कश्यप व अन्य नेता मौजूद रहे। यहां के बाद हार्दिक पटेल ने मेहनौन विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी कुतुबुद्दीन खां के पक्ष में रोड शो किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed