फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Congress is fighting the challenges in the country: Ram Pratap

देश में चुनौतियों से लड़ रही कांग्रेस : राम प्रताप

Sun, 28 Dec 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Congress is fighting the challenges in the country: Ram Pratap
कांग्रेस कार्यालय में स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह। - फोटो : कुर्सी में स्थापित रेफ्रिजरेटर बनाने की फैक्टरी।
गोंडा। कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं ने देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति दी। कांग्रेस पार्टी की स्थापना देश की आजादी के लिए ही हुई थी। आज हम सभी आजाद भारत में अपने अधिकारों के साथ जी रहे हैं, लेकिन देश के अंदर कुछ चुनौतियां पैदा हो गई हैं। जिनका मुकाबला करने के लिए शीर्ष स्तर से लेकर बूथ तक कांग्रेस के नेता संघर्ष कर रहे हैं। ये बातें रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस समारोह में जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। इसके बाद गोष्ठी हुई। जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद मिश्र, शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी, सुभाष चंद्र पांडेय, मुजीब, जलील अहमद खान, निशांत सिंह विसेन, केटी तिवारी, रफीक रैनी, शुक्ला प्रसाद शुक्ल, डिंपल सिंह, जगदीश यादव ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान राजेश सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्त, सगीर खान, वाजिद अली, राम प्रसाद मौर्य, ओपी मिश्र, डॉ. राज बहादुर सिंह, अरविंद शुक्ल, सलीम कुरैशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed