फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Completion of sports competitions

खेल प्रतियोगिताओं का समापन

Tue, 20 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Tue, 20 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Completion of sports competitions
पुरस्कार प्राप्त करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
सवा लाख खिलाड़ियों के साथ 22 दिन पहले शुरू हुए प्रगति अभियान के तहत खेलों का महाकुंभ मंगलवार की शाम को समाप्त हो गया। अंतिम दिन हुईं कई प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले के बाद समारोह के साथ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री ने जिले भर से जुटे हजारों खिलाड़ी, शिक्षक व अधिकारियों की उपस्थिति में विजेता  खिलाड़ियों व टीम को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


    पीएसी के परेड ग्राउंड पर प्रगति अभियान के तहत खेले जा रही जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मंगलवार को अंतिम दिन बालिका वर्ग का खो-खो मैच का फाइनल मैच झंझरी व नवाबगंज की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें झंझरी ने नवाबगंज को हराकर खो-खो का चैंपियनशिप का खिताब जीता। वहीं, बालक वर्ग के वॉलीबाल के फाइनल मैच में  झंझरी व हलधरमऊ की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें झंझरी की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झंझरी, समाजवादी अभिनव विद्यालय कंसापुर व सरजू प्रसाद कन्या पाठशाला की छात्राओं ने अपने स्वागत गीतों व देशभक्ति की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि सूबे के कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को नकद धनराशि के साथ  मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने प्रगति अभियान में लगे शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सबके सहयोग के बिना यह आयोजन संभव नहीं था। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने खिलाड़ियों व प्रतियोगिता को संपन्न कराने में लगे लोगों की सराहना की। 

प्रतियोगिता के समापन पर प्रगति अभियान की खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली गोंडा महोत्सव समिति को जिले भर के जनप्रतिनिधियों ने दिल खोलकर सहयोग किया। प्रदेश के कृषि मंत्री ने आयोजन समिति को 10 लाख रुपये नकद दिए जाने की घोषणा की।

वहीं कटरा बाजार के ब्लॉक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला व महेश सिंह ने आयोजन समिति को दो दो लाख रुपये की सहायता प्रदान की। इसके अलावा मेहनौन विधायक नंदिता शुक्ला, विधान परिषद सदस्य महफूज खा, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पुर्व मंत्री रामाहादुर सिंह, तरबगंज विधायक अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह,न वाबगंज की नगर पालिका अध्यक्ष अंजू सिंह व भदवा सोमवंशी के ग्राम प्रधान ने एक एक लाख रुपये आयोजन समिति को दिए।


इसके अलावा कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, रामापुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो. रईश उर्फ बबलू व राम प्रकाश सिंह ने 51 हजार रुपये आयोजन समिति को दिए है। जिलाधिकारी ने बताया कि इन पैसों से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को एक-एक ट्रैक शूट खरीद कर दिया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed