{"_id":"66b4cb59b8358e281363ab045720a062","slug":"competitions-were-nurturing-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभाओं को निखारने को हुईं प्रतियोगिताएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभाओं को निखारने को हुईं प्रतियोगिताएं
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के दूरदराज क्षेत्रों में दबी कुचली प्रतिभाओं को गोंडा महोत्सव में मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद की तहसील स्तरीय प्रतियोगिताएं जारी हैं। शुक्रवार को तरबगंज तहसील के बच्चों की प्रतियोगिताएं एमडीबी इंटर कॉलेज बेलसर में हुईं। इसमें सैकड़ों बच्चों ने गायन, नृत्य, वाद-विवाद, रंगोली, कलश सज्जा और मेंहदी आदि की प्रस्तुति दी।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में भी कई टीमों ने भाग लिया। गायन में दीपा वर्मा, राकेश आर्या, नृत्य में पूजा रूपन, आंचल श्रीवास्तव, प्राची, रंगोली में मोनी कुमारी, साक्षी सिंह, वाद-विवाद प्रतियोगिता में कविता तिवारी, साक्षी शुक्ला, वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रभात पांडेय, अनुज पाण्डेय, विपिन साहू, अभिषेक सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।
महोत्सव के संयोजक जानकी शरण द्विवेदी ने बताया कि कर्नलगंज तहसील की प्रतियोगिता शनिवार को कन्हैयालाल इंटर कॉलेज कर्नलगंज में होगी।
सदर तहसील की रंगोली, कलश सज्जा, मेंहदी और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज गोंडा तथा बैडमिंटन व वॉलीबाल प्रतियोगिता सिटी मांटेसरी स्कूल में 24 जनवरी को होंगी। नृत्य व गायन प्रतियोगिता 25 जनवरी को रघुकुल महिला विद्यापीठ में आयोजित की जाएगी।