फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Common people suffering from atrocities and looting system: SP

अत्याचार व लूट तंत्र से त्रस्त है आम जनता

Mon, 01 Nov 2021 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Common people suffering from atrocities and looting system: SP
गोंडा। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाये जा रहे विजय चौपाल के क्रम में रविवार को ग्राम पंचायत करूवा के महाराज बक्स सिंह विद्यालय में पांचवां विजय चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छेदी लाल गोस्वामी व संचालन हेमंत कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

चौपाल में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोड़ पर विफल है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। दबंगई, चोरी, डकैती, लूट, हत्या आम हो गई है। महिलाएं व व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है।
विज्ञापन

पुलिस निरंकुश होकर मनमानी तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल को याद दिलाते हुए क्षेत्र में शोध संस्थान, कृषि महाविद्यालय, पॉलीटेक्निक आदि के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों को विस्तार से गिनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा सरकार आते ही सभी अवैध कार्यों पर अपने आप अंकुश लग जायेगा। कार्यक्रम में शमीम अहमद अच्छन, जगपाल सिंह, फहीम अहमद पप्पू, दीपक कुमार पाठक, श्याम बिहारी दूबे, रामसरन यादव, राम अछैवर यादव, राजू यादव, किशनू सिंह, राहुल सिंह, गणेश पाण्डेय, पवन ओझा, अजय शुक्ल, विपिन सिंह, फहीम अहमद, प्रधान राजू यादव, कामेश प्रताप सिंह, चंद्रेश प्रताप सिंह, गिरिजाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed