फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   common facility center to be built with 15 crores, entrepreneurs' dreams to be fulfilled

एक करोड से बनेगा कॉमन फैसिलिटी सेंटर, पूरे होंगे उद्यमियों के सपने

Fri, 28 Aug 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
common facility center to be built with 15 crores, entrepreneurs' dreams to be fulfilled
गोंडा। वह दिन दूर नही है, जब लघु उद्योग शुरू करने वालों के सपने पूरे होंगे। जिला रोजगार सृजन का हब बनेगा, इसके लिए सूक्ष्म, लघु एवं उद्योग प्रोत्साहन विभाग कामन फैसिलिटी सेंटर स्थापित कर रहा है। इसके लिए शासन से 15 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
विज्ञापन

कॉमन सर्विस सेंटर में उद्यमियों को सिर्फ सलाह ही नहीं मिलेगी, सुविधाएं भी हासिल होंगी। सेंटर में ऐसी व्यवस्था होगी कि उद्यमियों को रॉ मैटीरियल के साथ ही तैयार सामग्री के बिक्री की व्यवस्था भी होगी। इसके लिए जिले में भूमि मिलने के बाद सेंटर के निर्माण की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में करीब 10 हजार लघु उद्यमी हैं, जिन्हें अभी तक कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई उद्यमियों के सपने तो रॉ मैटीरियल न मिलने के कारण भी पूरे नही हो पाते हैं। ब्रेड का व्यवसाय कर रहे राजेश का कहना है कि बार सही मूल्य पर सामग्री नहीं मिल पाती है और विपणन में भी दिक्कत आती है। इसी तरह कई पोल्ट्री का कार्य कर रहे राजमंगल भी कहते हैं कि जिले में कोई ऐसा सेंटर नही है कि जिससे उन लोगों को आगे बढ़ने की सलाह व मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमन फैसिलिटी सेंटर के स्थापित होने के बाद उद्यमियों की तरक्की की राह मिल सकेगी। फैसिलिटी सेंटर में हेल्प डेस्क के साथ ही रॉ मैटीरियल बैंक, प्रोसेसिंग सेंटर और मार्केटिंग सेंटर की स्थापना होगी। इन सेंटरों से उद्यमियों को बेहतर अवसर हासिल होंगे। सेंटर से जिले में अभी कार्य कर रहे 10 हजार उद्यमियों को तो जोड़ा ही जाएगा। इनके जरिए और उद्यमों की स्थापना हो सकेगी। हर साल पांच हजार से अधिक उद्यम शुरू होने का अनुमान है।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण से खुली तरक्की की राह
अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण होने से जिले के लोगों के लिए कई अवसर की राह खुली है। अयोध्या से सटे होने के कारण जिले के लोगों की तरक्की के अवसर मिलेंगे। इसलिए उद्योग विभाग और भी सक्रिय हो गया है। मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या में कई तरह के होटल, संस्थान खुल रहे हैं जहां अच्छी सामग्री की मांग भी बढ़ेगी। जिले के उद्यमी आसानी से अपना उत्पाद अयोध्या पहुंचा सकेंगे। घी, तेज, फूल, फल से जुड़े उद्योगों के साथ वस्त्र, गले के हार और कई तरह के उद्योगों को उड़ान मिलेगी।
260 नए उद्यमियों के लिए 10 करोड़ के ऋण की की स्वीकृति
उद्योग विभाग लगातार युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। फ्लोर मिल, राइस मिल, नमकीन, बिस्कुट, प्रोल्ट्री शीड़ समेत कई छोटे उद्योगों की स्थापना के लिए लोगों के प्रस्ताव विभाग को मिले हैं। विभाग ने 260 लोगों को उद्योग लगाने के लिए करीब 10 करोड़ के ऋण की स्वीकृति है। उनके प्रस्तावों को बैंकों के पास भेजा गया है। बैंक ने साथ दिया तो 260 नए उद्यमी अपना रोजगार शुरू कर सकेंगे।

अधिक से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार काफी गंभीर है और कई योजनाओं से लोगों को जोड़ा जा रहा है। फैसिलिटी सेंटर से उद्योगों को और बढ़ावा मिलेगा। प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके।
- अश्विनी कुमार, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed