फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Committee formed to check the quality of construction works

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांचको समिति गठित

Tue, 22 Sep 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Committee formed to check the quality of construction works
गोंडा। आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने मंडल में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जांच के लिए समिति का गठन किया है। जांच में कमी मिलने पर कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आयुक्त ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय पर तकनीकी जांच के लिए मंडल स्तरीय समिति का गठन किया। समिति मंडल के विभिन्न जनपदों में जाकर जांच करेगी। इसके बाद 15 दिन में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी। आयुक्त ने समिति को आगामी 29 सितम्बर को बलरामपुर में कैम्प करके निर्धारित कार्यों की जांच पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडलीय समिति गोंडा में विकासखंड वजीरगंज के ग्राम करनीपुर, विकासखण्ड मनकापुर के ग्राम पचपुती जगतापुर व ग्राम हड़हवा में हुई इंटरलाकिंग व नाली निर्माण की कार्य की जांच कर चुकी है तथा गोंडा में पशु चिकित्सालय सदर में पालीक्लीनिक का निर्माण कार्य तथा राजकीय इंजीनियरिंग कालेज गोंडा के निर्माण कार्य की जांच अभी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर आयुक्त ने शीघ्र ही जांच का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। तकनीकी जांच की मंडल स्तरीय समिति में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग संजय कुमार सिन्हा, अधीक्षण अभियन्ता आरईडी आरके सचान तथा व प्राविधिक परीक्षक देवीपाटन मंडल अमित कुमार चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed