फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Commissioner upset over juggling of figures

Gonda News: आंकड़ों की बाजीगरी पर बिफरे कमिश्नर

Fri, 24 Nov 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Commissioner upset over juggling of figures
गोंडा। मंडल मुख्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक अफसरों की ओर से पेश किए आंकड़ों की बाजीगरी पर कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र बिफर उठे। उन्होंने संबंधित अफसरों को फील्ड में उतरकर काम करने को कहा। कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि अधीनस्थों पर जिम्मेदारी छोड़ने के बजाय अधिकारी खुद आंकड़ों की निगरानी करें। ताकि पात्रों को योजना का लाभ मिल सके। अगली समीक्षा बैठक में लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि अगर विकास कार्यों की प्रगति में कोई बाधा आ रही है तो अधिकारियों से मिलकर तत्काल समाधान कराया जाए। किसी भी दशा में कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। उन्होंने फर्जी आंकड़ेबाजी पर रोकने के लिए वास्तविक सुधार के जरिए प्रदेश के रैंकिंग में स्थान बनाने के निर्देश दिए हैं। फीडिंग से पहले वास्तविकता जरूर जांच लें। मुख्यमंत्री डैश बोर्ड को स्वयं देखें, अधीनस्थों पर न छोड़ें। उन्होंने कहा कि धरातल पर काम से ही पात्र व्यक्तियों को सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

इस दौरान ऊर्जा विभाग, उद्यान विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, ग्राम्य विकास विभाग और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की है। अपर आयुक्त (प्रशासन) राम प्रकाश, डीएम गोंडा नेहा शर्मा, डीएम बहराइच मोनिका रानी, डीएम श्रावस्ती कृतिका शर्मा और डीएम बलरामपुर अरविंद सिंह, चारों सीडीओ व मंडलीय अधिकारी समेत अन्य अफसर बैठक में मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed