{"_id":"5dc84a8b8ebc3e5b386a43d5","slug":"commissioner-and-dig-tested-security-gonda-news-lko491526220","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त व डीआईजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त व डीआईजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या के रामजन्मभूमि पर सुप्रीम फैसला आने के दूसरे दिन रविवार को यौमे पैदाइश पर निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान आयुक्त देवीपाटन मंडल महेंद्र कुमार व डीआईजी डॉ. राकेश सिंह ने तरबगंज सर्किल में भ्रमण कर सुरक्षा परखी। डीआईजी ने थाना वजीरगंज में दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद ऋषि पतंजलि की जन्मस्थली का भ्रमण कर वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
रविवार को बारावफात को लेकर प्रशासन कोई चूक नहीं करना चाहता है। इसलिए आयुक्त व डीआईजी ने तरबगंज सर्किल में भ्रमण किया। यहां सर्किल के कई थाना क्षेत्रों में उन्होंने जुलूस-ए-मोहम्मदी की सुरक्षा व्यवस्था परखी।
सुरक्षा व्यवस्था में लगे दरागाओं व सिपाहियों की ड्यूटी चेक की। इसके बाद दोनों अधिकारी थाना वजीरगंज पहुंचे। यहां डीआईजी ने त्योहार रजिस्टर, ड्यूटी चार्ट, अपराध रजिस्टर, जनरल डायरी समेत कई दस्तावेजों की जांच की और थाने का भ्रमण कर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों अधिकारी वजीरगंज स्थित ऋषि पतंजलि की जन्मस्थली पहुंचे। वहां भ्रमण कर लोगों से जानकारी ली और थानाध्यक्ष को ऋषि पतंजलि की जन्मस्थली का समय-समय पर भ्रमण कर सुरक्षा के निर्देश दिए।