{"_id":"6188034e55738343ae2d0501","slug":"cold-and-fog-knock-40-thousand-tractor-trolleys-became-eunuchs-gonda-news-lko603379786","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के साथ कोहरे की दस्तक, 40 हजार ट्रैक्टर ट्रालियां बनी यमदूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के साथ कोहरे की दस्तक, 40 हजार ट्रैक्टर ट्रालियां बनी यमदूत
विज्ञापन
गोंडा के आंबेडकर चौराहा पर फर्राटा भर रही बिना रेफिलेक्टर लगी ट्राली
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। मौसम के करवट लेते ही ठंड के साथ कोहरे की दस्तक शुरू हो गई है। माह के पहले सप्ताह में कोहरा बढ़ने की उम्मीद है। चीनी मिलों पर गन्ने की आपूर्ति करने के लिए करीब 40 हजार ट्रैक्टर-ट्रालियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। नवंबर के दूसरे सप्ताह से चीनी मिलों के चलने की संभावना है।
कोहरे के कारण अक्सर वाहनों की भिड़ंत हो जाती है। रेडियमबेस रिफ्लेक्टर से हादसों से बचा जा सकता है। कोहरा की दस्तक के बाद भी ट्रैक्टर-ट्रालियों में रिफलेक्टर नहीं लगाए गए हैं। ट्रालियों पर गन्ना लदे होने से दिखाई नहीं देती है और कोहरे के कारण रात में अक्सर लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं।
ट्रॉलियों का रजिस्ट्रेशन के बाद मालिकानों को टैक्स जमा करना होता है। 142 रुपये प्रति टन के हिसाब से टैक्स अदा करना पड़ता है। ट्रॉली व ट्रालों के वजन पर निर्भर करता है। टैक्स जमा करने से बचने के लिए ट्राली मालिक ट्रालियों के मालिक रजिस्ट्रेशन नहीं कराते हैं।
विज्ञापन
संभागीय परिवहन विभाग में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन की कुर्सी पिछले तीन साल से खाली चल रही है। यहां तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन बबिता वर्मा से प्रवर्तन का काम लिया जा रहा है।
पिछले छह माह से यात्रीकर अधिकारी की कुर्सी भी खाली चल रही थी। मगर हालही में इस पद पर शैलेन्द्र तिवारी की तैनाती कर दी गई। जिससे प्रवर्तन कार्य के लिए दो अधिकारी तो मिल गए। मगर गाड़ी सिर्फ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को ही मिली है।
यात्रीकर अधिकारी बिना गाड़ी के हैं। जिससे चेकिंग अभियान में वह मददगार साबित नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि आरटीओ प्रवर्तन ने पीटीओ को गाड़ी मुहैय्या कराने को मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है।
मौसम में आए बदलाव के बाद कोहरे से होने वाले हादसों से बचाव के लिए संभागीय परिवहन विभाग सतर्क हो गया है। संभागीय परिवहन विभाग ने चीनी मिलों के प्रबंधन को गन्ने की ढुलाई में लगी ट्रैक्टर ट्रालियों व ट्रालों के आगे व पीछे रेडियमवेस रिफ्लेक्टर लगवाने के लिए सूचना भेजी है। चीनी मिलों में लगी ट्रैक्टर ट्रालियों से होने वाले हादसे को रोका जा सके।