फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cobbler returned 13 thousand rupees and mangalsutra found on the road

Gonda News: मोची ने लौटाए सड़क पर मिले 13 हजार रुपये व मंगलसूत्र

Mon, 03 Feb 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 03 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cobbler returned 13 thousand rupees and mangalsutra found on the road
करनैलगंज कोतवाली में महिला को रुपये व मंगलसूत्र देते मोची राजेंद्र कुमार। स्रोत: पुलिस 
करनैलगंज (गोंडा)। नगर के मौर्यनगर चौराहे पर दुकान लगाने वाले एक मोची ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर मिले 13,200 रुपये व सोने का मंगलसूत्र पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि मौर्यनगर चौराहा पर दुकान करने वाले राजेंद्र कुमार मोची का काम करते हैं। उनके पिता राम मनोरथ निवासी नादीपुरवा करनैलगंज ग्रामीण मजदूरी करते हैं। राजेंद्र को दुकान के पास सड़क पर पर्स पड़ा मिला था। उसमें 13,200 रुपये व सोने का एक मंगलसूत्र था। राजेंद्र ने पर्स करनैलगंज कोतवाली लाकर पुलिस को दे दिया। छानबीन में पता चला कि रुपये व मंगलसूत्र सुषमा सिंह पत्नी उमाशंकर सिंह निवासी पारा के हैं। करनैलगंज बाजार से लौटते समय मौर्यनगर चौराहे के पास उनका पर्स गिर गया था। पुलिस ने सुषमा को बुलाकर नकदी व जेवर समेत पर्स सौंप दिया। पुलिस ने राजेंद्र को सम्मानित किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed