फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Coal supplier beaten and dragged into car

Gonda News: कोयला सप्लायर को पीटकर कार में खींचा

Thu, 26 Jun 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Coal supplier beaten and dragged into car
मोतीगंज (गोंडा)। बनकटा दिनारा गांव के पास बुधवार शाम मनकापुर के ललकपुर निवासी कोयला सप्लायर उमेश यादव को पीटकर जबरन कार में खींचकर अगवा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। उमेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ईंट भट्ठों पर कोयले की सप्लाई करते हैं। फरवरी में मोतीगंज के मुंगरौल वैशपुरवा निवासी राहुल सिंह ने कोयले की सप्लाई के लिए 50 हजार रुपये दिए थे। इसी दौरान बेटी बीमार हो गई तो उसका लखनऊ में इलाज कराना पड़ा। एक माह तक वह बेटी को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराए थे। इससे कोयले की सप्लाई नहीं दे पाए। बुधवार शाम वह बनकटा दिनारा गांव अपने साथी सालू सिंह से मिलने गए थे। तभी वहां कार से राहुल सिंह अपने गांव के साथी हर्षवर्धन सिंह व सन्नी सिंह के साथ पहुंचे और 50 हजार रुपये मांगे। उन्होंने 25 हजार रुपये देकर शेष रकम बाद में देने को कहा। इसी दौरान तीनों ने मिलकर पीटा और अगवा करने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed