फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CM will gift schemes worth Rs 515 crore to the district today

Gonda News: सीएम आज जिले को देंगे 515 करोड़ की योजनाओं की सौगात

Fri, 05 Jun 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
CM will gift schemes worth Rs 515 crore to the district today
करनैलगंज/गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोंडा जिले को विकास की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के चकरौत गांव में आयोजित कार्यक्रम में वह 515.63 करोड़ रुपये की लागत वाली 262 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


सड़क, शिक्षा, पर्यटन, कृषि, बाढ़ सुरक्षा और आधारभूत ढांचे से जुड़ी इन परियोजनाओं से कटरा बाजार और करनैलगंज विधानसभा क्षेत्रों के हजारों लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री शनिवार सुबह 9:55 बजे चकरौत गांव पहुंचेंगे। यहां वह 84.15 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 431.48 करोड़ रुपये की 214 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस तरह वह कुल 515.63 करोड़ रुपये की 262 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र की 100 और करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र की 162 परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री तुलसीदास तपोस्थली के पर्यटन विकास, मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय, अग्निशमन केंद्र, किसान कल्याण केंद्र, राजकीय इंटर कॉलेज भवन, सड़क चौड़ीकरण, तटबंध सुरक्षा और अन्य विकास कार्यों को हरी झंडी देंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

अफसरों ने तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय रहा। मंडलायुक्त दुर्गाशक्ति नागपाल, आईजी अमित पाठक, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं विधायक अजय सिंह ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


लाभार्थियों को मिलेंगे स्वीकृति पत्र
g
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री आवास, पेंशन, पारिवारिक लाभ समेत विभिन्न योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति एवं आवंटन पत्र वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed