फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CM can get help from family members today

आज बटया के परजनों से मल सकते हैं सीएम

Thu, 15 Oct 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
CM can get help from family members today
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सामूहिक दुष्कर्म व दरिंदगी की शिकार बिटिया के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान शक्तिपीठ देवीपाटन में मुलाकात करेंगे या फिर उसके घर जाएंगे यह अभी स्पष्ट नहीं है। गुरुवार को प्रशासन ने बिटिया के घर जाने वाली सड़क की मरम्मत करवाकर उसे दुरुस्त करवा दिया है। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि सीएम बिटिया के परिजनों से देवीपाटन में मुलाकात कर सकते हैं अथवा उसके घर भी जा सकते हैं। सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शुक्रवार को तीन बजे केजीएमयू के सेटेलाइट सेंटर का भूमि पूजन भी करेंगे। इसके बाद देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर जाएंगे और जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार सुबह शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन वह मां पाटेश्वरी की अराधना के बाद 10:30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचेंगे और यहीं पर महिला शक्ति कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम के आगमन की तैयारी में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग जुट गया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में उनकी कार्यस्थली बलरामपुर में सरकार ने केजीएमयू सेटेलाइट सेंटर के निर्माण की घोषणा करीब दो वर्ष पूर्व की थी। अभी तक इस सेंटर की आधारशिला नहीं रखी जा सकी है। बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य गत माह ही शुरू हो गया है। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि शुक्रवार को शाम तीन बजे सीएम योगी आदित्यनाथ सेंटर का भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed