{"_id":"66fc4602eb2afd1da701cf44","slug":"cleaner-climbs-on-tank-after-being-removed-from-work-gonda-news-c-100-1-gon1002-124725-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: काम से हटाने पर टंकी पर चढ़ा सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: काम से हटाने पर टंकी पर चढ़ा सफाईकर्मी
Wed, 02 Oct 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। काम से हटाए जाने से नाराज मंडी का एक सफाई कर्मचारी मंगलवार भोर चार बजे पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब चार घंटे तक ड्रामा होने के बाद अधिकारियों ने आश्वासन देकर उसे नीचे उतारा।
करनैलगंज के ग्राम कोंचा कासिमपुर निवासी हरिश्चंद्र मौर्य को नवीन गल्ला, फल एवं सब्जी मंडी में सफाई का काम मिला था। साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते इस वर्ष किसी दूसरे व्यक्ति को सफाई का जिम्मा सौंप दिया गया। इससे हरिश्चंद्र नाराज चल रहा है। उसका आरोप है कि उसे पिछले कार्य का भुगतान भी नहीं मिला और काम दूसरे को दे दिया गया है।
मंगलवार भोर चार बजे हरिश्चंद्र मंडी परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और न्याय न मिलने पर टंकी से कूदकर जान देने की चेतावनी देने लगा। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। सूचना पर नायब तहसीलदार संतोष यादव व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर उससे नीचे उतरने को कहा। नायब तहसीलदार और पुलिसकर्मियों के आश्वासन पर करीब आठ बजे हरिश्चंद्र टंकी से उतर आया। पुलिस उसे कोतवाली ले जाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मंडी सचिव मुकेश जायसवाल का कहना है कि हरिश्चंद्र का आरोप निराधार है। टेंडर प्रक्रिया के तहत सफाई कार्य कराया जाता है। मंडी पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी की जाएगी।