फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   City magistrate raids grocery stores, caught Ghatauli

किराना की दुकानों पर सिटी मजिस्ट्रेट का छापा, पकड़ी घटतौली

Sat, 11 Apr 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
City magistrate raids grocery stores, caught Ghatauli
गोंडा। लॉकडाउन का फायदा उठाकर दुकानदार ओवररेटिंग और घटतौली करने में लगे हैं। डीएम के निर्देश पर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस के साथ शहर के रानी बाजार में किराना की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दो दुकानदार घटतौली व ओवररेटिंग करते पकड़े गए।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों दुकानदारों से 10-10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। दोनों दुकानदारों के इलेक्ट्रानिक कांटा को भी जब्त कर लिया गया है। दोनों को सख्त चेतावनी दी है कि अगर दोबारा ओवररेटिंग व घटतौली मिली तो ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात रही। पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बाहर निकलने वालों को रोककर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि पिछले कई दिन से कई माध्यमों से रानी बाजार के कुछ दुकानदारों के घटतौली व ओवररेटिंग करने की शिकायत मिल रही थी। ग्राहकों के विरोध करने पर दुकानदार उनसे अभद्रता करते हैं। इसी शिकायत पर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने पुलिस टीम के साथ रानी बाजार में ओवरब्रिज के समीप मक्कू किराना व बंटी किराना पर छापामारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दोनों दुकानदार ग्राहकों से घटतौली व ओवररेटिंग करते हुए पकड़े गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों दुकानदारों से 10-10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। उन्होंने दोनों दुकानदारों को चेतावनी दी है कि अगर लॉकडाउन का फायदा उठाकर घटतौली व ओवररेटिंग करने की दोबारा शिकायत मिली तो ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों दुकानदारों के यहां से इलेक्ट्रानिक कांटा भी जब्त कर लिया है। इससे पहले सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर के आंबेडकर चौराहे के समीप स्थित दो दुकानों पर स्टिंग ऑपरेशन कर ओवररेटिंग करने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दोनों दुकानदारों समेत रानी बाजार के कई दुुकानदारों को घटतौली और ओवररेटिंग न करने की चेतावनी दी गई है। छापेमारी के दौरान कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव, बड़गांव पुलिस चौकी प्रभारी सीपी सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed