फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   City bathed in light

रोशनी में नहाया शहर

Tue, 10 Nov 2015 11:29 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
जिले में दीपावली की धूम मंगलवार से ही दिखने लगी है। दीपावली की पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से पूरा नगर जगमगा उठा है। नगर में मिठाई, बर्तन, आभूषण एवं आतिशबाजी की दुकानों पर भारी भीड़ जुटी। बच्चों ने दीपावली को लेकर आतिशबाजी व पटाखों की जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन


बुधवार को दीप पर्व दीपावली की तैयारियां मंगलवार से ही शुरू हो गई हैं। दुुकान व घरों को चायनीज झालरों से सजाया गया है। भगवतीगंज बाजार में झालरों की सजावट देखने लायक है।
विज्ञापन


रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से पूरा शहर नहाया हुुआ है। दीपावली पर महिलाएं अपने घर के मुख्यद्वार व आंगन में रंग-बिरंगे आलेखन और रंगोली बनाते दिखीं।

किड जोन स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रबंधक शताक्षी जायसवाल ने बच्चों को सावधानी पूर्वक सही तरीके से पटाखे जलाने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में नृत्यनाटिका के माध्यम से बच्चों ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। दीपावली को लेकर मंगलवार को दीपक व मोमबत्तियों की खरीदारी जमकर की गई।

नगर में सजी मिठाई की दुकानों पर भी मंगलवार को भारी भीड़ रही। लोगों ने मिठाईयों के साथ-साथ लईया-गट्टा भी खरीदा। दीपावली पूजन के लिए श्रद्धालुओं ने गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा के साथ-साथ उनके लिए वस्त्र, माला व पूजा सामग्री भी खरीदा।


पंडित बजरंगी प्रसाद शास्त्री ने बताया कि दीपावली के दिन बुधवार को सुबह सात बजे से लेकर रात 11.30 बजे तक लक्ष्मी-गणेश पूजन का मुहूर्त है।

लोग कलश पर नारियल रखकर गौरी-गणेश व नौ ग्रहों की पूजा के बाद भगवान श्रीगणेश व माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करेंगे।

उन्होंने बताया कि दीपावली के दिन गणेश-लक्ष्मी पूजन से भक्तों के घर लक्ष्मी का वास होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। उन्होंने बताया कि दीपावली के दिन शाम पांच बजे से लेकर शाम सात बजे तक कभी भी दीपक जलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed