फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Citizen Sangam of administration in urban areas from 17th

Gonda News: शहरी इलाकों में प्रशासन का नागरिक संगम 17 से

Tue, 14 Jan 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 14 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Citizen Sangam of administration in urban areas from 17th
गोंडा। ग्राम चौपाल के बाद अब शहरी इलाकों में नागरिक संगम की शुरुआत 17 जनवरी से हो रही है। डीएम नेहा शर्मा ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए यह पहल की है। इसका मकसद नगरवासियों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करना और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

इससे पहले डीएम ने जिले के विभिन्न विकास खंडों के गांवों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया था। इसमें जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाता था। अब प्रशासन ने इसी तर्ज पर शहरी इलाकों में नागरिक संगम का आयोजन करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम 17 जनवरी से शुरू होकर फरवरी तक चरणबद्ध तरीके से जिले के सभी 10 नगर निकायों में आयोजित होगा। प्रत्येक वार्ड में संवाद सत्र आयोजित कर नगरवासियों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


नागरिक संगम में यह होगा
- जिलाधिकारी ने बताया कि नागरिक संगम का उद्देश्य वार्डवार जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सुनना, उन्हें सूचीबद्ध करना और निर्धारित समय सीमा में उनका समाधान करना है। इस कार्यक्रम में नागरिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे पात्र नागरिक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, जल निगम, विद्युत, महिला कल्याण, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबद्ध विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए सभी नगरीय निकायों में क्विक रिस्पांस टीम का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नागरिक संगम के मुख्य बिंदु

- तत्काल समस्या समाधान- स्थानीय समस्याएं जैसे सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट्स और अतिक्रमण जैसी मुद्दों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।
- सार्वजनिक सहभागिता-नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी और पात्र नागरिकों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

- पारदर्शिता और फीडबैक- नगर निकायों द्वारा किए गए कार्यों का विवरण जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा और जनता से फीडबैक प्राप्त किया जाएगा।
- स्थानीय सेवाओं का उन्नयन- जल, बिजली और सफाई जैसी सेवाओं से संबंधित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा।
- विशेष काउंटर की स्थापना- गृहकर, जलकर और विद्युत बिल से संबंधित शिकायतों और उनके समाधान के लिए विशेष काउंटर स्थापित किए जाएंगे।



इस सप्ताह गोंडा और तरबगंज में होगा आयोजन

17 जनवरी: नगर पालिका परिषद गोंडा: वार्ड – पंतनगर, सिविल लाइन प्रथम, सिविल लाइन द्वितीय व मेवातियान।

18 जनवरी: नगर पंचायत तरबगंज: वार्ड – नौशहरा उत्तरी, रेतादल सिंह, कौचिंहा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. देवी प्रसाद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भानु प्रताप, रामापुर, कटहा, पूरेलीला, राम नेवल, जमालखानी, ढोढेपुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, बंगा सिंह बाबा, सेमरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed