फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cirque wrestlers showed stamina

दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sun, 27 Dec 2015 11:21 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
ठंड के बावजूद स्थानीय बाजार के रामलीला मैदान में दंगल की गर्मी का पारा चढ़ा रहा। देश-विदेश के पहलवानों ने दंगल में जमकर दमखम दिखाया। दंगल देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी। दर्शकों ने भी पहलवानों का जमकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


रविवार को गैसड़ी बाजार के रामलीला मैदान में बिहार के मुन्ना टाईगर और इलाहाबाद के टीमल पहलवान के बीच पहला मुकाबला हुआ। 10 मिनट में ही टीमल ने टाईगर को धूल चटा दी।
विज्ञापन


दूसरा मुकाबला नेपाल के बसंत थापा और हरियाणा के हरजीत पहलवान के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच दांव व पैतरे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गये।

भारी तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बसंत थापा ने हरजीत को पटकनी देकर मुकाबला जीत लिया। तीसरा मुकाबला नेपाल के पारस थापा और सुरेंद्र मेरथ के बीच हुआ।

कड़े मुकाबले में पारस ने अंतिम दांव लगाकर सुरेंद्र को चित्त कर दिया। चौथा मुकाबला राजस्थान के कल्लुवा और गाजीपुर के मंगल यादव के बीच हुआ।

मंगल ने कल्लुवा को हराकर मुकाबला जीत लिया। पांचवां मुकाबला नेपाल के बसंत और हरियाणा के काला पहलवान के बीच हुआ।

काला पहलवान ने बसंत को पटकनी देकर पांचवां मुकाबला जीत लिया। छठवें व अंतिम मुकाबले में काला पहलवान हरियाणा और बसंत थापा नेपाल के बीच हुआ।

बसंत थापा नेपाल ने काला पहलवान को हराकर छठवां मुकाबला जीत लिया। सोमवार को दंगल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

इस दिन महिला पहलवान भी दमखम दिखाएंगी। हृदय रोशन सिंह, लालजी जायसवाल, राजेश तिवारी, विजय गुप्ता, राम निवास आदि का दंगल के आयोजन में सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed