{"_id":"693471d0b2e5d6bc6003f29c","slug":"children-showed-their-strength-in-the-block-level-sports-competition-gonda-news-c-100-1-slko1026-148396-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम
Sat, 06 Dec 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय करनैलगंज में छात्रा को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत: विभाग
भंभुआ/करनैलगंज। ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को कंपोजिट विद्यालय करनैलगंज में हुआ। प्रतियोगिता में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम नेहा मिश्रा, बीएसए अमित कुमार सिंह और बीईओ सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ (प्राथमिक स्तर) बालक वर्ग में रवि अवस्थी (कंपोजिट विद्यालय खजुरियाडीह) प्रथम, सूर्यांश (कंपोजिट विद्यालय कुतुबपुर) द्वितीय एवं ओमप्रकाश (कंपोजिट विद्यालय मोहम्मदपुर गड़वार) तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिवांगी (प्राथमिक विद्यालय मसौलिया) प्रथम, रेशमी यादव (कंपोजिट विद्यालय मोहम्मदपुर गड़वार) द्वितीय और सोनाली (कंपोजिट विद्यालय रामपुर) तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ (जूनियर वर्ग) बालक वर्ग में अरशद (कंपोजिट विद्यालय बुढ़वलिया) प्रथम रहे। बालिका वर्ग में साफिया (कंपोजिट विद्यालय बुढ़वलिया) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रिजवान खान (कंपोजिट विद्यालय मोहम्मदपुर गड़वार) और बालिका वर्ग में शिवांगी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि खेलों का आयोजन अलग-अलग आयु वर्ग में किया गया, जिसमें पूरे ब्लॉक से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पीएमश्री विद्यालय करनैलगंज के बच्चों ने योगासन प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम का समापन कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह, तेज बहादुर सिंह, रामकुमार मिश्र, दूधनाथ सिंह, कमल किशोर सिंह, व्यायाम शिक्षक मनोज पांडेय, इंद्र कुमार सिंह, रवि प्रताप सिंह, ज्ञानेश सिंह, मनुवा त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।