फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Child dies in accident, mother and uncle injured

Gonda News: हादसे में बालक की मौत मां और फूफा घायल

Thu, 26 Jun 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Child dies in accident, mother and uncle injured
भंभुआ/करनैलगंज/झंझरी (गोंडा)। करनैलगंज नगर में बिजली पावर प्लांट के पास बुधवार देर शाम ई रिक्शा से टकराकर बाइक सवार बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र के उसरा गांव निवासी रियाजुद्दीन (06) की मौत हो गई और उसके फूफा व मां जख्मी हो गईं। कैसरगंज के उसरा गांव निवासी मजीद ने बताया कि वह अपनी सलहज गुलशन बानो व उनके बेटे रियाजुद्दीन का आधार कार्ड बनवाने के लिए बुधवार को बाइक से गोंडा शहर के अंबेडकर चौराहे के समीप आधार कार्यालय आए थे। देर शाम आधार कार्ड बनवाने के बाद बाइक से लौट रहे थे। तभी करनैलगंज नगर में पावर प्लांट के पास सामने से आ रहे ई रिक्शा से बाइक टकरा गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को पुलिस टीम ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल रियाजुद्दीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed