फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Child and youth died in accidents

Gonda News: हादसों में बालक व युवक की माैत

Sat, 01 Nov 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 01 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Child and youth died in accidents
खरगूपुर। देवरिया कला गांव निवासी वीरेंद्र दुबे का मासूम बेटा वेदांत (3) शनिवार सुबह अपनी दादी चंद्रकला के साथ गांव के समीप सड़क पार करते समय बाइक सवार की चपेट में आ गया। गंभीर चोटें आने से माैके पर ही उसकी माैत हो गई। वेदांत की दादी को भी चोटें आई हैं। वहीं, बराहेमा उत्तर पुरवा निवासी शिवकुमार यादव (30) की शुक्रवार रात तेंदुआ चौखड़िया गांव के नहर पुल के पास गड्ढे में ई रिक्शा पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

चंद्रकला ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे वह पौत्र वेदांत के साथ खेत देखने जा रही थीं। खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग पर देवरिया कला के मोड़ के पास पहुंची थीं। तभी इटियाथोक से खरगूपुर की ओर जा रहे बाइक सवार की टक्कर लग गई।
विज्ञापन

इससे वेदांत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद भाग रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं, पचरन के प्रधान शिवमंगल मौर्य ने बताया कि बराहेमा उत्तरपुरवा निवासी शिवकुमार यादव ने शुक्रवार शाम श्रावस्ती के वीरपुर कस्बे से ई रिक्शा खरीदा था। वह खुद ई रिक्शा चलाते हुए घर के लिए निकले थे। तेंदुआ चौखड़िया गांव के नहर पुल के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सात फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। शिवकुमार रिक्शे के नीचे दब गए और निर्जन स्थान होने के कारण किसी को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के मुताबिक रात 09:30 बजे वह अपने साथियों के साथ तेंदुआ चौखड़िया गांव के नहर पुल के पास से गुजर रहे थे। उनकी नजर गड्ढे में पलटे ई रिक्शा पर पड़ी तो साथियों की मदद से उसे हटाकर नीचे दबे शिवकुमार को निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
देखने से लग रहा था कि हादसा घंटों पहले हुआ होगा। तुरंत हादसे की जानकारी होती तो शायद जान बचाई जा सकती थी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दोनों घरों में मचा कोहराम
वीरेंद्र के तीन बच्चों अनमोल व छवि में वेदांत सबसे छोटा था। हादसे में वेदांत की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मां रेनू देवी, दादी, पिता वीरेंद्र व भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, शिवकुमार यादव परिजनों को ई रिक्शा खरीदने की जानकारी देकर घर से निकले थे। परिवार में खुशी का माहौल था, पत्नी घर में इंतजार कर रही थीं, लेकिन उनकी मौत की खबर घर पहुंची तो खुशियां मातम में बदल गईं। पत्नी ननकना देवी बदहवास हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed