{"_id":"67cc8edcb3c05af0100a3f11","slug":"cheater-caught-in-chemistry-exam-gonda-news-c-100-1-gon1003-133919-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रसायन विज्ञान की परीक्षा में पकड़ा गया नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रसायन विज्ञान की परीक्षा में पकड़ा गया नकलची
Sun, 09 Mar 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। बेलसर के बरसड़ा स्थित अंबिका प्रसाद उपाध्याय इंटर कॉलेज में शनिवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान की परीक्षा में एक नकलची पकड़ा गया। संबंधित छात्र के खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। बेलसर के बरसड़ा स्थित अंबिका प्रसाद उपाध्याय इंटर कॉलेज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदित्य प्रसाद की अगुवाई में केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्र के पास से नकल सामग्री बरामद की। कॉपी से मिलान किया गया तो नकल की पुष्टि हुई। कॉपी सील करने के साथ अधिकारियों को जानकारी दी गई है।
डीआईओएस ने बताया कि कॉपी बोर्ड भेजी जाएगी। साथ ही बोर्ड के निर्णय के आधार पर कॉपी का मूल्यांकन किया जा सकेगा। वहीं, दूसरी कॉपी देकर बचे समय में उसकी परीक्षा कराई गई। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा की शुचिता के साथ खिलवाड़ करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले एक और छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया है।
विज्ञापन
2294 छात्रों ने छोड़ी इंटरमीडिएट की परीक्षा
पहली पाली में पाक शास्त्र समेत अन्य विषय की कुल 534 छात्रों में से 20 ने इंटरमीडिएट की परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह से हाईस्कूल गृहविज्ञान की 16,918 में से 1078 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह से दूसरी पाली में रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र के 37,777 में से 2294 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। इसके अलावा हाईस्कूल कंप्यूटर में 258 में से आठ विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी है।
सोमवार को हाईस्कूल की चित्रकला, रंजन कला के साथ ही इंटरमीडिएट काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प समेत विषयों की परीक्षा कराई जाएगी। इसी तरह से दूसरी पाली में आईटी व आईटीआईएस के अलावा भूगोल की परीक्षा होगी।
पेपर देने के बाद गदगद दिखे विद्यार्थी
पेपर देने के बाद कक्षा 12 की छात्रा चेतना तिवारी ने बताया कि रसायन विज्ञान का पेपर अच्छा था। सभी प्रश्न सिलेबस से पूछे गए थे। ठीक से तैयारी होने के चलते कोई दिक्कत नहीं हुई है। वहीं, समाज शास्त्र विषय की परीक्षा देकर लौटे अंश कुमार ने बताया कि पेपर बहुत की आसान था। सभी प्रश्न किए हैं, अच्छे अंक आने की उम्मीद है।