फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Charge of rap, case charged

दुष्कर्म का आरोप, केस

Thu, 18 Jul 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Charge of rap, case charged
करनैलगंज(गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की युवती ने करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात संविदा कर्मी सुपरवाइजर समेत दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही नौकरी देने के बजाए उसे एक व्यक्ति के हाथ बेच दिया। गंभीर आरोपों पर पुलिस ने युवती की तहरीर पर तो केस नहीं दर्ज किया, लेकिन इसी मामले में युवती के पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

युवती ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी की थी। उसके पिता ने भी 16 जुलाई को कोतवाली में तहरीर दी थी। मगर पुलिस ने मामले का संज्ञान नही लिया। पुलिस ने युवती के प्रार्थना पत्र का संज्ञान न लेकर अपना दामन बचाते हुये उसके पिता की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीएचसी पर टीबी विभाग में तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी राहुल व राजेश उर्फ लल्ला निवासी ग्राम कटघरा थाना आसना जिला औरैया समेत दो के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed