फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Champat Rai took blessings of Mother Varahi Devi

Gonda News: चंपत राय ने मां वाराही देवी का लिया आशीर्वाद

Sat, 18 Apr 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 18 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Champat Rai took blessings of Mother Varahi Devi
फोटो-32-गोंडा के उमरीबेगमगंज ​स्थित वाराही देवी मंदिर में पूजन करते श्
उमरीबेगमगंज। अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा के क्रम में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय शनिवार को उमरी बेगमगंज थाना के बरौली गांव पहुंचे। यात्रा की शुरुआत में उन्होंने मुकुंदपुर स्थित मां वाराही देवी मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद बरौली पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर चंपत राय ने परिक्रमा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए मां वाराही के दर्शन को आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बताया। उनके आगमन से परिक्रमार्थियों और स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में 84 कोसी परिक्रमा के पहले जत्थे के ग्राम सभा बरौली के बखरिहा गांव पहुंचने पर ‘जय श्रीराम’ के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले यात्रा प्रमुख सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचे श्रद्धालुओं का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय और ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने संतों को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और महिलाओं को साड़ियां वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed