फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Chacha Nehru had been remembered on anniversary

जयंती पर याद किये गये चाचा नेहरू

Sat, 14 Nov 2015 11:03 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवन परिचय व किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला गया। शैक्षिक संस्थानों में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


शहर के महर्षि विद्या मंदिर में बाल दिवस पर चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण प्रधानाचार्य जेएन उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने पंचशील का सिद्धांत एवं गुट निरपेक्षता का संदेश पूरे विश्व को दिया है, जो आज भी प्रासंगिक है। हमें उनके पग चिह्नों पर चलकर देश को समृद्ध बनाना चाहिए।
विज्ञापन


चाचा नेहरू के जन्म दिन पर फैंसी ड्रेस, गुब्बारा फोड़ और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस में धैर्य, वेदिका, केसरीनंदन, दिव्यांशी, गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में जान्हवी, सुमित व अखंड प्रताप, पच्चास मीटर दौड़ में केसरीनंदन, ओम सिंह व हिमांशु, बालिका वर्ग में सृष्टि, आंचल, श्रद्धा, जूनियर वर्ग में सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शिवम, आर्यन, अवनीश, चार मीटर में सुधीर, शुभम, अंजनी, सीनियर बालिका में वंशिका, ऋचा, वैष्णवी, सीनियर बालक में सौरभ, अंजनी, दुर्गेश अव्वल रहे। जिसे प्रधानाचार्य जेएन उपाध्याय ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि चिल्ड्रेन एकेडमी में बाल दिवस पर रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में पूजा सिंह और अनुष्का को प्रथम, शकीना बानों को द्वितीय और विद्या शर्मा को तृतीय स्थान मिला।

रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा छह के छात्रों को प्रथम, कक्षा ग्यारह के छात्रों को द्वितीय और कक्षा नौ के छात्रों को तीसरा स्थान मिला।

कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज के प्रबंधक शिवमूर्ति ने चाचा नेहरू के सिद्धांतों के बारे में बताया और अव्वल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

एकेआर पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दिलकश, सेजल, सुमबुल, आशीष, सुबशिरा, फातिमा, युवराज, अजहान, सिद्धार्थ, मैहविश, पीयूष, दीक्षा अव्वल रहे। प्रतियोगिता का आयोजन साक्षी तिवारी व पूनम सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया।


सेंट मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल खैरा में बाल दिवस पर जलेबी दौड़, रस्सी कूद, लंबी कूद और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूजा को प्रथम, आयुष को द्वितीय और रिया को तृतीय स्थान मिला।

प्रधानाचार्य दीपक श्रीवास्तव ने बच्चों को चाचा नेहरू के बताये रास्तों पर चलने की प्रेरणा दी। बालदिवस पर नेशनल पब्लिक जूनियर हाई स्कूल ददुआ बाजार में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में रोशनी, जैद, पूनम व सुनैना, सौमीटर दौड़ प्रतियोगिता में गुलफाम,  सुमित गुप्ता, अर्पित गुप्ता, जया गुप्ता साइकिल रेस में  रामफल, राजेश, शुभम, मनीष, शशांक, पूजा, साक्षी, सिमरन ने बाजी मारी।

बाल दिवस में डॉ. जगदेव सिंह इंटर कॉलेज सालपुर बाजार में प्रबंधक गौरव सिंह, ऐम्स एकाडेमी अकेलवा में प्रबंधक डॉ. अभय श्रीवास्तव, श्रीराम पब्लिक स्कूल में रवि रस्तोगी, सेंट जेवियर्स स्कूल पंतनगर में सुजैन दत्ता, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला में प्रधानाचार्या ममता किरण राव ने जवाहर लाल नेहरू के कार्यों व व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की सीख दी।

जवाहर लाल नेहरू गुट निरपेक्षता व पंचशीलता के जनक थे। यह बात शनिवार को जवाहर लाल नेहरू के 126वें जन्मदिन पर कांग्रेस भवन में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेंस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. बीएल चौबे ने कही।

उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू सत्य, अहिंसा के सच्चे अनुयायी थे। उन्हेोंने हमेशा नैतिक, सामाजिक और अर्थिक कार्यों को बढ़ावा देने का कार्य किया है।

शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने कहा कि पंडित नेहरू के कार्यों से आज के युवाओं को प्रेेरणा लेने की जरूरत है। कार्यक्रम का शुभारंभ जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया।


कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विश्वनाथ पांडेय, गगन श्रीवास्तव, तरनजीत सिंह, खालिद खां, हरिशचंद्र श्रीवास्तव, रामबुझारत वर्मा, रोली श्रीवास्तव वअरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed