फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Central Teacher Eligibility Test today at 22 centers in the district

Gonda News: जिले के 22 केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आज

Sun, 21 Jan 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Central Teacher Eligibility Test today at 22 centers in the district
गोंडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की ओर से रविवार कोजिले के 22 केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

दोनों पालियों में करीब 16,970 अभ्यर्थी शामिल होंगे। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं दो पालियों में प्राइमरी व अपर प्राइमरी के लिए अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।



जिला समन्वयक व फातिमा स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अरुण मोरस ने बताया कि परीक्षा सकुशल कराने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद दिल्ली के अधिकारियों ने बैठक की। साथ ही परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्रों पर आब्जर्वर समेत जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

22 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सीटेट-2024 एग्जाम कराया जाएगा। प्रथम प्रश्न पत्र के लिए 6,770 तो द्वितीय प्रश्न पत्र के लिए 10,200 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ से 12 तो दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे के बीच अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से प्रवेश पत्र, कोई भी एक आईडी प्रूफ जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट आदि के साथ शामिल हो सकेंगे। नीली व काली डॉट पेन व पानी की पारदर्शी बोतल लाने की छूट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed