{"_id":"5e04e9f08ebc3e87b3689a4b","slug":"central-government-made-adarsh-teacher-ravi-singh-as-brand-ambassador-gonda-news-lko499812193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श शिक्षक रवि सिंह को केंद्र सरकार ने बनाया ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श शिक्षक रवि सिंह को केंद्र सरकार ने बनाया ब्रांड एंबेसडर
विज्ञापन
शिक्षक रवि प्रताप संह।
- फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। स्मार्ट स्कूल धौरहरा के प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह के कार्यों को देखते हुए देश की स्कूली शिक्षा में सूचना संचार और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए उन्हें केंद्र सरकार की ओर से ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है। नयी दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यह घोषणा की है। आदर्श अध्यापक रवि को यह उपलब्धि सबसे कम उम्र में मिली है। यह देश के सबसे कम उम्र के ब्रांड एंबेसडर होंगे।
बतौर ब्रांड एंबेसडर वे देश के स्कूलों में आईसीटी को बढ़ावा देंगे। देश के 43 शिक्षकों को पुरस्कृत कर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इन्हें ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। रवि प्रताप सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में सूचना संचार और प्रौद्योगिकी के बेहतर उपयोग करने के लिए प्रदान की गई है। इस तकनीक के प्रयोग से स्कूल में सभी विषयों को बेहतर तरीके से पढ़ाया जा सकता है। इसके प्रयोग से पाठ बहुत ही रोचक बन जाता है। छात्रों की समझ में वृद्धि होती है।
इस घोषणा के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में खुशी की लहर है। बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने भी बधाई देते हुए कहा है कि रवि प्रताप सिंह ने विभाग का मान बढ़ाया है। हमें इन पर गर्व है। डायट प्राचार्य विनय मोहन वन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह, बीईओ आरपी सिंह, बब्बन सिंह, केडी सिंह, बृजेश सिंह, उबैश अंसारी, देवेंद्र सिंह, नागेंद्र मणि त्रिपाठी, दिनेश सिंह, बाबूलाल आदि ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।