फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Celebration in Domakalpi with the gift of the university

Gonda News: विश्वविद्यालय की सौगात से डोमाकल्पी में जश्न

Thu, 23 Feb 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 Feb 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Celebration in Domakalpi with the gift of the university
गोंडा। प्रदेश सरकार के बजट से परसपुर ब्लॉक के डोमाकल्पी गांव में जश्न का माहौल है। ढाई हजार आबादी वाला ये गांव शहर से महज 16 किलोमीटर दूर है। पिछड़ेपन से जूझ रहे इस गांव में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना से लोगों में उत्साह है। विश्वविद्यालय स्थापित होने पर गांव की सूरत तो बदल ही जाएगी, शहर जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद से ग्रामीणों में खुशी है।
विज्ञापन

बीते दो साल से राज्य विश्वविद्यालय की उम्मीद में लोगों में आशंकाएं भी कम न थीं। गांव में 70 एकड़ जमीन मिल गई थी और उच्च शिक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण भी कर लिया था मगर स्थानीय लोगों की आशंका बनी रही कि इतना बड़ा संस्थान उनके गांव में धरातल पर उतरेगा या नहीं। बुधवार को जब मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय की स्वीकृति के साथ ही 50 करोड़ का बजट तय हुआ तो लोग की खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान अरविंद पांडेय कहते हैं कि विवि के लिए जमीन मिलने के बाद विधानसभा चुनाव आ गया था। उस समय घोषणा नहीं होने से निराशा हुई थी मगर दोबारा योगी सरकार बनने से उम्मीदें बढ़ी थीं। अब स्वीकृति मिलने से गांव का हर व्यक्ति तो खुश ही है, आसपास के लोगों की आंखें भी चमक उठी हैं। विश्वविद्यालय की स्थापना से गांव में कई तरह की सुविधाएं खुद ही बढ़ेंगी। लोग उत्साहित हैं कि उच्च शिक्षा के अवसर के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोमाकल्पी में विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ ही कई संस्थान खुलेंगे। विश्वविद्यालय में कैंटीन के साथ ही पुलिस स्टेशन, पोस्ट ऑफिस, बैंक शाखा, कार्यशाला, पार्क, प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक, 53 आवास, छात्रावास, लॉ भवन, विज्ञान भवन, कला भवन, रिसर्च सेंटर, क्लास रूम, ओवरहेड टैंक की स्थापना होगी। शुरुआत में 300 स्नातक, 700 परास्नातक व 100 शोध के छात्र विश्वविद्यालय में दाखिल ले सकेंगे। इसके बाद विस्तार होता रहेगा। मंडल के महाविद्यालय इस विश्वविद्यालय से जुड़ेंगे।

विश्वविद्यालय की स्थापना से डोमाकल्पी गांव में गुरुवार को ही होली मना ली गई। युवाओं ने प्रस्तावित स्थल पर पहुंचकर अबीर और गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई। कृष्णकुमार शुक्ल, अश्वनी पांडेय, विवेकानंद पांडेय, सतीश सोनी, शशिभूषण सिंह, दीपक सोनी, तपोनाथ मिश्र, सरदार बलजीत सिंह, पीयूष पांडेय, भगवानदीन अवस्थी, डॉ. दयाशंकर मिश्र, नरेंद्र पांडेय, राधेश्याम मिश्र, सूर्यमणि पांडेय, प्रदीप पांडेय, अंजलि, पूजाराम आदि ने होली खेली और खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed