फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Celebrate Diwali by shopping at the Swadeshi Mela

Gonda News: स्वदेशी मेले में खरीदारी कर मनाएं दीपावली

Sat, 11 Oct 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 11 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Diwali by shopping at the Swadeshi Mela
टाउनहाल में आयोजित स्वदेशी मेले में हर्बल उत्पादों की जानकारी लेते सांसद करण भूषण सिंह व जिलाधि
गोंडा। गांधी पार्क में आयोजित यूपी ट्रेड शो के स्वदेशी मेले की शुक्रवार को अधिकारिक शुरूआत की गई। कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह और सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने मेले का शुभारंभ किया। दोनों ने दीपावली पर स्वदेशी मेले में खरीदारी करने की अपील की। सांसद ने कहा कि स्वदेशी मेला स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही खुद की पहचान के लिए अच्छा अवसर है। सदर विधायक ने कहा कि स्वदेशी मेले में खरीदारी करें और आने वाली पीढ़ी को मजबूत बनाएं। डीएम प्रियंका निरंजन ने उद्यमियों से स्वदेशी मेले में शामिल होने की अपील की। इस दौरान जिला पंचायत पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, सीडीओ अंकिता जैन, सूर्य नारायण तिवारी, जसवंत लाल सोनकर, उद्योग उपायुक्त बाबूराम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेले की रौनक बढ़ा रहे स्वदेशी उत्पाद
गोंडा। स्वदेशी मेले में देसी उत्पादों में रंग-बिरंगी मिट्टी की चूड़ियां महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कच्चा शहद व कड़वा तेल भी खूब बिक रहा है। छोटे-छोटे कारोबारियों ने पहुंचकर स्वदेशी मेले की रौनक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बड़गांव की न्यू इंदिरा आवास कॉलोनी निवासी पूजा शर्मा राजस्थानी लाख की चूड़ी व कड़े बनाती हैं। उनके स्टॉल पर महिलाओं की भीड़ लगी है।राजस्थान में मिट्टी की बनी चूड़ी पांच से छह सौ रुपये में मिलती है। स्वदेशी मेले में उनके स्टॉल पर 100 से 150 रुपये में चूड़ियां मिल रही हैं। पूजा घर में ही राजस्थानी चूड़ी तैयार करके कई शहरों में सप्लाई करती हैं। मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली पूजा शर्मा 30 साल से गोंडा में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशवपुर पहड़वा निवासी शिवचंद सिंह प्रतिष्ठित कंपनी में एमआर की नौकरी करते थे। मगर कोरोना काल के बाद उन्होंने अपना काम शुरू किया। वह लोगों की सेहत के लिए फायदेमंद कच्चे शहद का उत्पादन करते हैं। साथ ही सरसों का शुद्ध तेल तैयार कर देसी उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed