{"_id":"58d6b7544f1c1bfc2f1a2ce8","slug":"cdo-put-a-broom-the-resolution-of-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने लगाई झाड़ू, दिलाया स्वच्छता का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने लगाई झाड़ू, दिलाया स्वच्छता का संकल्प
amarujala
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कार्यालयों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के शासन के फरमान के बाद शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ने अपने अधीनस्थ अफसरों के साथ विकास भवन परिसर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की।
उन्होंने समस्त कर्मचारियों के स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए सभी को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। सीडीओ ने विकास भवन के सभी कर्मचारियों को सुबह 9.30 बजे से कार्यालय आने का निर्देश दिया है।
प्रदेश में योगी सरकार के अस्तित्व में आते ही अफसरों की कार्यशैली में बदलाव आने लगा है। सरकारी कार्यालयों में सफाई व्यवस्था को सुधारने व पान गुटखा खाने पर प्रतिबंध लगाने के बाद अफसरों की चेतना जाग उठी है। प्रदेश सरकार से कदम मिलाते हुए को मुख्य विकास अधिकारी जयंत कुमार दीक्षित शनिवार को सुबह 9.30 बजे ही विकास भवन स्थित अपने दफ्तर पहुंच गए।
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में बेेतरतीब बिखरे पड़े कूड़े को देखकर उन्होंने झाड़ू उठाई और परिसर की साफ सफाई शुरु कर दी। सीडीओ के दफ्तर पहुंचने की जानकारी मिलने पर जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए वीरपाल व श्रम उपायुक्त रोजगार अशोक कुमार मौर्या भी दफ्तर पहुंच गए और उन्हाने भी सीडीओ के साथ कदम ताल करते हुए झाड़ू उठा लिया।
चारों अफसरों ने विकस भवन के पूरे परिसर को साफ किया। सफाई के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इसके बाद उन्होंने सभी अफसरों व कर्मचारियों को सोमवार से सुबह 9.30 बजे ही दपु्तर आने का निर्देश दिया है।
सीडीओ ने बताया कि समय से कार्यालय न आने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। वहीं झंझरी विकास खंड में एडीओ पंचायत कश्मीरी लाल तिवारी ने विकास खंड के ग्राम विकास अधिकारी लाल बहादुर सिंह, जयनरायन व गिरिजेश पटेल कर्मचारियों के साथ परिसर में साफ सफाई की और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होने सफाई कर्मचारियों को बेसलाइन सर्वे को पूरा करने का निर्देश दिया।