{"_id":"5e8dec918ebc3e768a1b4239","slug":"cdo-inspected-the-old-age-home-for-the-elderly-gonda-news-lko5169476170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर बुजुर्गों का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर बुजुर्गों का जाना हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर बुजुर्गों का जाना हाल
वृद्धाश्रम में सोशल डिस्टेन्सिंग मेनटेन करने और सभी आवश्यक सविधाएं मुहैया कराने के दिए निर्देश
गोंडा। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बुधवार को कोरोना महामारी के मद्देनजर वृद्धाश्रम में आवासित बुजुर्गों का हाल जानने तथा वहां पर किए गए प्रबन्धों का जायजा लेने के लिए पन्त नगर स्थित समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वृद्धाश्रम में मौजूदा समय में 10 वृद्ध महिलाएं तथा 31 वृद्ध पुरूष सहित कुल 41 वृद्धजन रह रहे हैं, जिन्हें आवासीय सुविधाओं के साथ ही सभी अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को सेनीटाइज कराया। वहां पर उन्होंने बुजु्रर्गों को मच्छरदानी, मास्क, सैनीटाइजर तथा लिक्विड हैण्डवॉश उपलब्ध कराया तथा कोरोना वायरस से बचाव के टिप्स बताते हुए वृद्धाश्रम में सोशल डिस्टेन्सिंग बनाने के लिए जागरूक भी किया। उन्होंने वृद्धों से कहा कि कोरोना वायरस से बचाव का सबसे बेहतरीन तरीका दैहिक दूरी ही है। इसलिए वे सब इस बात का विशेष ख्याल रखें। उन्होंने वृद्धाश्रम में वृद्धों के बेड को भी अपने सामने ही उचित दूरी शिफ्ट पर कराया। सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वे स्वयं ऐसेे सभी स्थानों का निरीक्षण कर रोजाना रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएं और इसका ध्यान रखें कि वृद्धाश्र में रह रहे बुजर्गों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पावे।