फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CDO himself ate medicine, started MDA campaign

Gonda News: सीडीओ ने खुद खाई दवा, एमडीए अभियान शुरू

Thu, 10 Aug 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 10 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
CDO himself ate medicine, started MDA campaign
 गोंडा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में फायलेरियारोधी दवा खाती सीडीओ व सीएमओ। 
गोंडा। मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोलि ने बृहस्पतिवार को खुद फाइलेरियारोधी दवा खाकर राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, शिक्षकों व छात्रों को दवा खिलाई गई। सीडीओ ने इस अभियान में आम जनमानस को आगे आकर सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि जिले के 40,14,727 लोगों को दवा खिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 3212 टीमें लगाई गई हैं। दवा बांटा नहीं जाएगा बल्कि सामने खिलाया जाएगा। खाली पेट दवा का सेवन नहीं करना है। दो वर्ष से कम आयु के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

अभियान की निगरानी के लिए 535 सुपरवाइजर क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जय गोविंद, एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, डीपीएम अमरनाथ, जिला परामर्शदाता आशीष श्रीवास्तव, डीसीपीएम डॉ. आरपी सिंह, फाइलेरिया निरीक्षक सत्य प्रकाश मौर्य, मलेरिया निरीक्षक सुनील चौधरी के अलावा डब्ल्यूएचओ, यूनीसेफ, पाथ, पीसीआई व सीफार संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed