फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Caution is to be taken, Dengue-Malaria is to be eliminated.

सावधानी अपनाना है, डेंगू-मलेरिया भगाना है

Mon, 01 Mar 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Caution is to be taken, Dengue-Malaria is to be eliminated.
गोंडा। सावधानी अपनाना है, डेंगू-मलेरिया भगाना है सहित तमाम रोगों की रोकथाम के लिए एक जागरूकता रैली निकाली गई। केंद्रीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर से रैली को उपजिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक ने हरी झंडी दिखाई। तथा अभियान कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

संचारी रोगों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली छात्र छात्राओं की रैली बीआरसी परिसर से लखनऊ रोड होते हुए सीएचसी तक गई। रैली की अगुवाई भी एसडीएम, बीईओ आरपी सिंह व सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा कर रहे थे।
विज्ञापन

रैली में बच्चे रोगों से बचाव के लिए साफ सफाई, स्वच्छता एवं शुद्ध खानपान के लिए नारे लगा रहे थे जिसमें केंद्रीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कम अपोजिट एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं एवं स्थापना मिला इसके अलावा कम अपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह, वकील अहमद, सानिया सिद्दीकी सहित तमाम शिक्षक चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत कालेज के छात्र छात्रओं को जागरूकता की शपथ दिलाई गई। नगर के कन्हैयालाल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डीपी मौर्य की अगुवाई में कालेज के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने संचारी रोग नियंत्रण से बचाव हेतु शपथ लिया।

सोमवार को कालेज के परिसर में सुबह दस बजे आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने उपस्थित शिक्षकों छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों को संचारी रोग नियंत्रण एंव दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed