फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cash and goods burnt by fire in two houses

दो घरों में आग से जला नकदी व सामान

Fri, 13 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Cash and goods burnt by fire in two houses
गोंडा में खरगूपुर में शिवगढ के बनकटवा में घर में लगी आग । - फोटो : GONDA
खरगूपुर (गोंडा)। क्षेत्र में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो छप्परयुक्त मकान जल गये। जिसमें 30 हजार नकदी सहित 80 हजार रुपये के खाद्यान, कपड़ा सहित अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन

स्थानीय थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगूपुर डिंगूर के मजरा पाठक पुरवा में बीती रात लगभग 9:30 बजे अचानक इस्लाम अली के छप्परयुक्त मकान में उत्तर की ओर से आग लग गयी। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक आग ने बगल के शेर अली के छप्परयुक्त मकान को भी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर गांव वालों पहुंच गये और तीन घंटा के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा सके।
विज्ञापन

इसी बीच परिजनों ने फायर बिग्रेड को फोन किया। वह आर्यनगर कस्बे तक पहुंची थी, तब तक आग बुझ गयी। इसके बाद फायर टेंडर को वापस किया गया। शेर अली के पिता इंताज अली ने बताया कि लोगों के काफी प्रयास के बाद घर के अंदर सो रहे परिवारजनों को बाहर निकाला जा सका, लेकिन दोनों घरों से लगभग 30 हजार रुपये नकदी सहित 80 हजार रुपये के सामान जल गये। क्षेत्रीय लेखपाल रघुपति शुक्ल ने बताया कि क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed