फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case will registered against the bhavnan sugar mill

बभनान चीनी मिल के खिलाफ दर्ज होगा केस

Fri, 29 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 29 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
डीएम आशुतोष निरंजन ने गुरुवार को कॉफी विद कलेक्टर कार्यक्रम में बभनान चीनी मिल द्वारा ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा कर लेने की ग्राम प्रधान की शिकायत पर एसडीएम मनकापुर को मिल प्रबंधन के खिलाफ  केस दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कॉफी विद कलेक्टर कार्यक्रम में डीएम कार्रवाई के मूड में दिखे। इंदिरा आवास के दो लाभार्थियों द्वारा वर्ष 2014-15 में पैसा लेकर आवास नहीं बनवाने की बात बताने पर डीएम ने पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि ऐसे लाभार्थियों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराकर रिकवरी कराएं।
विज्ञापन


इसी तरह ग्राम प्रधान द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत की जमीन पर बभनान चीनी मिल द्वारा जबरन कर्मचारियों के आवास बना लिए गए हैं, जबकि ग्राम प्रधान द्वारा इस प्रकरण में कई बार प्रार्थनापत्र दिए गए, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस प्रकरण पर डीएम ने एसडीएम मनकापुर को आदेश दिए कि मिल प्रबंधन के खिलाफ  केस दर्ज कराएं और जमीन को कब्जा मुक्त कराकर रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हौसला पोषण योजना पर परिचर्चा के दौरान ज्ञात हुआ कि ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालय नहीं है और हौसला पोषण योजना का भोजन बाग में खुले में बनता है। इस पर डीएम ने डीपीओ को निर्देश दिए कि तत्काल अंागनबाड़ी केंद्र बनवाना शुरू करें, जिससे प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाया जा सके।


इसके अलावा डीएम ने परिचर्चा में ग्राम पंचायत के विकास के अन्य मामलों, योजनाओं, कानून व्यवस्था आदि पर गहन परिचर्चा की। इस मौके ग्राम प्रधान फूलचंद वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी घनश्याम शुक्ला, लेखपाल लल्लन प्रसाद, बीट कांस्टेबल सुभाष यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed