फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case registered for snatching mobile phone after a month

Gonda News: मोबाइल फोन छीनने में एक माह बाद केस दर्ज

Fri, 20 Dec 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 20 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Case registered for snatching mobile phone after a month
गोंडा। नगर कोतवाली इलाके के नवीन गल्ला मंडी के पास एक मंदिर के गेट से बाइक सवार बदमाश पीड़ित राज कुमार श्रीवास्तव का मोबाइल फोन छीन ले गए थे। पुलिस पूरे एक माह तक केस दर्ज करने के लिए दौड़ाती रही। आखिरकार पीड़ित ने एसपी विनीत जायसवाल से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के राजा मोहल्ला निवासी राज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीती 10 नवंबर शाम साढ़े सात बजे बहराइच रोड स्थित विंध्यवासिनी मंदिर गए थे। लौटते समय मंदिर गेट पर ही पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीन कर भाग निकले। लोगों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। मगर बदमाशों का कही कोई सुराग नहीं लगाया जा सका है। इसके बाद ऑनलाइन शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

बीते बुधवार को इस संबंध में एसपी विनीत जायसवाल से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद एसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed