{"_id":"5f68cd548ebc3e0deb4528d9","slug":"case-on-couple-and-son-in-capturing-land-gonda-news-lko5412583137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन कब्जा करने के मामले में पति-पत्नी व बेटे पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन कब्जा करने के मामले में पति-पत्नी व बेटे पर केस
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। बंदरहा गांव में एक महिला के बैनामे की जमीन पर जबरन कब्जा करने व मारपीट के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के बंदरहा गांव निवासिनी बनिता उपाध्याय पत्नी जगदंबा प्रसाद ने कोतवाली में लिखाई रिपार्ट में कहा है कि उसके बैनामे की जमीन व मकान पर गांव के ही ओमप्रकाश उनकी पत्नी उपमा व बेटा प्रशांत जबरन कब्जा कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर मना करने गई तो विपक्षियों ने मेरे मोबाइल को पटक कर तोड़ दिया और मुझे मार पीट कर घायल कर दिया।
जब राहगीर जुटने लगे तो उन लोगों ने अभद्रता करते हुए धमकी दे कर चले गए। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जांच की जाएगी।