फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   case on canal side cutting

नहर की पटरी काटने पर केस

Mon, 07 Dec 2015 11:32 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर थाना क्षेत्र के नौव्वागांव के पास सरयू नहर की पटरी काटने का मामला सोमवार को समाचार पत्रों में छपने के बाद सरयू नहर खंड चार के अधिकारियों की नींद आखिरकार टूट गई। अवर अभियंता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति के नुकसान की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। उधर, पानी के तीव्र बहाव से सोहिला झील के आसपास बसे गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई और सैकड़ों बीघा फसल पूरी तरह डूब गई है।
विज्ञापन


नहर विभाग के कर्मचारी सोमवार को पूरे दिन बांस बल्ली व मिट्टी से भरी बोरियां लगाकर पटरी की मरम्मत करने में जुटे रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

धानेपुर थाना क्षेत्र के नौव्वागांव के पास एक दबंग कृषि फॉर्म मालिक ने अपने खेत की सिंचाई के लिए करीब एक माह पहले जेसीबी लगाकर नहर की पटरी काट दी थी।

उस समय ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत सरयू नहर खंड चार के अधिकारियों से की तो किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। बीते दिन इस नहर में अचानक पानी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पटरी की मरम्मत कराए बिना नहर में छोड़े गए पानी का बहाव रातोंरात सोहिला झील की तरफ मुड़ गया, जिससे आसपास के गांवों की सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अमलोसवा गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। किसानों की आवाज को अनसुना कर रहे सरयू नहर खंड चार के अधिकारी सोमवार को समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद जागे।


खंड चार के अवर अभियंता दिनेश कुमार ने मौके पर जाकर नहर की पटरी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पटरी काटने के मामले में धानेपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed