फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   case on 17 candidates who put on fake documents

फर्जी अभिलेख लगाने वाले 17 अभ्यर्थियों पर केस

Thu, 01 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 01 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
case on 17 candidates who put on fake documents
मुक्तसर में बैठक करते ईजीएस यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
मंडल के उच्चीकृत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में फर्जी शैक्षिक अभिलेख लगाकर नौकरी हासिल करने के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। शिक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले 11 महिलाओं समेत 17 अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेख जांच के दौरान फर्जी पाए गए हैं। देवीपाटन मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक की जांच में इसका खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद जेडी ने फैजाबाद नगर कोतवाली में इन सभी शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


मंडल के उच्चीकृत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए वर्ष 2014 में आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया में गलत अभ्यर्थियों का चयन रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नियुक्ति से पहले आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन का निर्देश दिया था। इस नियुक्ति प्रक्रिया में नौकरी हासिल करने के लिए कुछ अभ्यर्थियों ने जाली शैक्षिक अभिलेख लगाकर आवेदन कर दिया।
विज्ञापन


देवीपाटन मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयराज के मुताबिक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों का संबंधित शिक्षण संस्थान से सत्यापन कराया गया तो 11 महिलाओं व 6 पुरुषों समेत 17 अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेख फर्जी पाए गए। जेडी ने बताया कि गलत शैक्षिक प्रपत्र लगाने वाले इन अभ्यर्थियों के कारण पूरी चयन प्रक्रिया प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिलेखों के फर्जी होने की रिपोर्ट केे बाद इन आवेदकों के अभ्यर्थन को निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही देवीपाटन मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयराज ने इन शिक्षकों के खिलाफ फैजाबाद नगर कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, करीब छह माह पहले जिले के उच्चीकृत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में फर्जी शैक्षिक अभिलेखों के सहारे नौकरी कर रहे आठ शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। 

इन पर दर्ज हुई रिपोर्ट
क्रं        नाम                    पता
1-    पुष्पा आर्या                ग्राम व पोस्ट-गौरा माफी,प्रतापगढ़
2-    नीलांबुज अवस्थी            ग्राम बदरका, महसी, बहराइच    
3-    साधना                शास्त्रीनगर, मेरठ
4-    रागिनी सिंह            ग्राम व पोस्ट नगरा, बलिया
5-    अंजू देवी                ग्राम व पोस्ट गौरा माफी, प्रतापगढ़
6-    सिंदू देवी                ग्राम महोरा,जौनपुर
7-    अनीता यादव            ग्राम बघखारा,जौनपुर
8-    संजू यादव                ग्राम रतासी,जौनपुर
9-    ममता                ग्राम मझाौली,जौनपुर
10-    सीता देवी                ग्राम तुर्कपुर,कन्नौज
11-    विजेंद्र कुमार            ग्राम सेमरा,अंबेडकर नगर
12-    करनवीर सिंह            ग्राम व पोस्ट कोलाहार,मथुरा
13-    प्रशांत कुमार            ग्राम व पोस्ट कैमथल,अलीगढ़
14-    पुष्पेंद्र सिंह                ग्राम जंगला,बहराइच
15-    शीलेंद्र सिंह                ग्राम औंधुआ,हाथरस
16-    सुशीला                 ग्राम कैलावर,जौनपुर
17-    भावना फौजदार            ग्राम नगला बुद्धा, आगरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed