फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case of rebellion against 306 unknown people including chairman

चेयरमैन समेत 306 अज्ञात लोगों पर बलवा का केस

Sat, 11 Jun 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Case of rebellion against 306 unknown people including chairman
गोंडा। नगर पालिका परिषद गोंडा की चेयरमैन उजमा राशिद की तरफ से सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद उसके जवाब में एक कवि द्वारा कमेंट करने पर बवाल हो गया। शनिवार सुबह मंडी में सब्जी लेने गये कवि को हंसिया, बांका व डंडे से लैस समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर पीटा और अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एक दरोगा ने किसी तरह कवि को बचाया। ये खबर फैलते ही कस्बे में तनाव व्याप्त हो गया। कवि की तहरीर पर पुलिस ने चेयरमैन उजमा राशिद सहित छह ज्ञात व 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की है। वहीं, दूसरे समुदाय की तरफ से भी कवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

परसपुर कस्बा निवासी युवा कवि रामलखन यज्ञसैनी ने शनिवार को परसपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि नगर पालिका परिषद गोंडा की चेयरमैन उजमा राशिद ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट पर जवाब देते हुए रामलखन ने एक कमेंट किया था। शनिवार सुबह 10.50 बजे वह मंडी में सब्जी लेने गये थे। जहां समुदाय विशेष के तकरीबन 300 लोगों ने रामलखन को घेर लिया।
विज्ञापन

उनसे अभद्रता करते हुए पिटाई की और जान से मारने की धमकी भी दी। इनमें से तमाम लोग हंसिया, बांका व डंडे से लैस थे। मौके पर थाने के एसआई संजीव चौहान ने किसी तरह रामलखन को बचाया। रामलखन यज्ञसैनी की तहरीर पर परसपुर पुलिस ने चेयरमैन उजमा राशिद निवासी कोतवाली नगर, कस्बा परसपुर निवासी सलीम, नाजिर, रहमतुल्ला, राशिद व कलीम और करीब 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 504, 506 आईपीसी और आईटी एक्ट की धारा 153, 505 व 66 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में दूसरे पक्ष से परसपुर निवासी शेर मोहम्मद ने भी रामलखन यज्ञसैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि रामलखन ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पुलिस ने रामलखन के खिलाफ भी आईटी एक्ट की धारा 153, 505 व 66 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। परसपुर इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कस्बे में शांति है।
कवि रामलखन यज्ञसैनी पर हमले की खबर फैलते ही हिंदू संगठनों के सैकड़ों लोगों के साथ ही चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह भी थाने पर पहुंच गये। भीड़ को शांत कराने में इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों का पसीना छूट गया। उत्तेजित भीड़ कवि पर हमला करने वालों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रही थी।

इंस्पेक्टर ने लोगों को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह शांत कराया। मगर मुकदमा दर्ज होने तक लोग थाने पर डटेे रहे। घटना को लेकर कस्बा में तनाव है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि हिंदू संगठनों द्वारा थाने का घेराव करने की बात बेबुनियाद है। कुछ लोग मिलने आए थे। शनिवार को थाना समाधान दिवस भी था। जिसमें डीएम, एसपी तथा एसडीएम भी मौजूद थे। इसी के चलते थाने में भीड़भाड़ थी। अधिकारियों को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया है। इस पर अधिकारियों ने सभी से शांति की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed