फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case of kidnapping and murder of a woman is registered in Gonda she was found with her lover in Lucknow

UP: जिस महिला की हत्या और अपहरण का गोंडा में दर्ज है केस, वो इतने साल बाद लखनऊ में प्रेमी के साथ जिंदा मिली

Mon, 07 Oct 2024 07:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Oct 2024 07:30 AM IST
सार

गोंडा में महिला की हत्या और अपहरण का केस दर्ज है। महिला लखनऊ में अपने प्रेमी के साथ मिली। ससुराल वालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज है। हाईकोर्ट ने रिपोर्ट मांगी तो पुलिस महिला को तलाश कर लाई।

विज्ञापन
Case of kidnapping and murder of a woman is registered in Gonda she was found with her lover in Lucknow
लखनऊ में प्रेमी के साथ मिली महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गोंडा नगर कोतवाली में जिस विवाहिता की हत्या और अपहरण का केस दर्ज था वह करीब साढ़े तीन वर्ष बाद लखनऊ में प्रेमी संग मिली। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कार्रवाई की रिपोर्ट पुलिस से तलब की तो विवाहिता बरामद हो गई।
विज्ञापन


नगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय कविता देवी की शादी 17 नवंबर 2017 को ददुआ बाजार निवासी विनय कुमार से हुई थी। शादी के चार साल तक सब ठीक चलता रहा, लेकिन पांच मई 2021 को कविता अचानक घर से लापता हो गई। 
विज्ञापन


मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा दिया। छह महीने बाद पति विनय ने भी कविता के अपहरण का मामला दर्ज कराया। बाद में दोनों पक्ष हाईकोर्ट पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने मामले में अब तक की पुलिस कार्रवाई का एसपी से ब्योरा तलब कर लिया। एसपी विनीत की निगरानी में एसओजी व नगर कोतवाली पुलिस ने कविता को लखनऊ में प्रेमी सत्यनारायण गुप्ता के घर से बरामद कर लिया। 

प्रेमी संग पहले अयोध्या फिर लखनऊ पहुंची 
नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि कविता लखनऊ में सत्यनारायण गुप्ता के साथ रह रही थी। सत्यनारायण की गोंडा के दुर्जनपुर बाजार में दुकान थी। कविता के घर उसका आना-जाना था। 

 

दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। कविता ससुराल से जाने के बाद सत्यनारायण के साथ एक साल तक अयोध्या में रही। फिर दोनों लखनऊ चले गए। सोमवार को कविता को सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उसका बयान होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed