{"_id":"5ee10d668ebc3e43351ce5f1","slug":"case-filed-against-those-who-spread-rumors-of-demolition-of-temple-gonda-news-lko5253625178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर गिराने की अफवाह फैलाने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर गिराने की अफवाह फैलाने वालों पर केस दर्ज
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। कस्बा स्थित मोहल्ला रफी नगर में राज परिवार के बाबा खाकी दास मंदिर के पुजारी ने मंदिर गिराने जैसे झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में एक नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराया है।
मंगलवार को नगर पंचायत के मोहल्ला रफी नगर में स्थिति बाबा खाकी दास राम जानकी मंदिर के पुजारी महेश कुमार त्रिपाठी उर्फ महंत जी ने कोतवाली में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि राज परिवार ने विगत कई वर्षों से उक्त मंदिर के पुजारी का दायित्व दे रखा है और मंदिर पर रहकर पूजन अर्चन करते हैं। मंगलवार की सुबह जब भक्तगण मंदिर आये तो आक्रोशित दिखे।
पूछने पर पता चला कि विगत सात जून को विभिन्न माध्यमों से अफवाह फैलाया गया कि सांसद कीर्तिवर्धन सिंह द्वारा राम जानकी मंदिर को गिरा दिया गया है और भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। जबकि मंदिर पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इस झूठी अफवाह फैलाने में कस्बा के सतीश कुमार पुत्र राम लोचन निवासी मोहल्ला आजाद नगर व कुछ अन्य लोग है।
विज्ञापन
जो राज परिवार व सांसद पर फर्जी आरोप लगा रहे उनकी साफ सुथरी छवि को धूमिल करना चाहते है, जबकि यह मंदिर राज परिवार का ही है। इस तरह के फर्जी अफवाह फैलाने से धार्मिक व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य किया गया है। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।