फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case filed against District President of Subhaspa

Gonda News: सुभासपा के जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Nov 2024 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 07 Nov 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Case filed against District President of Subhaspa
मनकापुर (गोंडा)। घर के सामने खड़ी कार में सुभासपा जिलाध्यक्ष द्वारा एसयूवी से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मनकापुर के पटेलनगर निवासी फैजान अहमद ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा कि उनकी कार घर के सामने खड़ी थी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राधेश्याम उर्फ पप्पू राजभर गलत तरीके से स्काॅर्पियो गाड़ी चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मारकर भाग गए। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद जब उन्होंने सुभासपा जिलाध्यक्ष से नुकसान की भरपाई के लिए कहा तो उन्होंने कार ठीक कराने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मना कर दिया। कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मामले की जांच की गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुभासपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed