{"_id":"5d2e062d8ebc3e6caf0cdefe","slug":"case-file-gonda-news-lko471079355","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल में उतरे करंट से मौत मामले में बिजली कर्मियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल में उतरे करंट से मौत मामले में बिजली कर्मियों पर मुकदमा
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। पांच दिन पूर्व थाना क्षेत्र के चांदनी चौक वाजार में बिजली के पोल से करंट उतरने से अर्जुन भारती की मौत के मामले मे मृतक के भाई की तहरीर पर छपिया थाने में पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही करने का मामला दर्ज किया गया है।
छपिया थाना क्षेत्र के पायरखास गांव निवासी राम बुझारत पुत्र राम निवास ने छपिया थाने में तहरीर दी है कि 19 जुलाई को उसका मझिला भाई अर्जुन भारती अनीश कुमार के दुकान के सामने टीन के नीचे जूता चप्पल की सिलाई का काम कर रहा था।
राम बुझारत का कहना है की दोपहर तीन बजकर तीस मिनट पर बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा घोर लापरवाही करते हुये गलत लाइन जोड़ दी। इस कारण पूरे चौराहे पर खंभे में हाई वोल्टज करंट उतर गया। राम बुझारत का भाई बेहोश हो गया। जिसे उपचार के लिए गोंडा मुख्यालय ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां उसे मृत घोषित किया गया। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर बिजली विभाग के अज्ञात अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच एसआई राज कुमार सिंह को सौंपी गई है।