{"_id":"58d55f544f1c1b61371a23b9","slug":"case-against-two-people-for-posting-pornographic-photos-of-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की अश्लील फोटो पोस्ट करने पर दो लोगों के खिलाफ केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की अश्लील फोटो पोस्ट करने पर दो लोगों के खिलाफ केस
amarujala
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करनैलगंज(गोंडा)। मुख्यमंत्री के साथ एक महिला की अश्लील फोटो को सोशल साइट पर वायरल करने के आरोप में हियुवा के नगर अध्यक्ष ने करनैैलगंज कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिन्दू युवा वाहिनी के करनैलगंज के नगर अध्यक्ष मोहित पांडेय ने बताया कि व्हाट्सएप पर कुछ असामाजिक तत्वों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक महिला के साथ अश्लील फोटो पोस्ट कर उसे वायरल किया था।
विज्ञापन
इस मैसेज को फैलाने वाले युवक की पहचान आशुतोष शुक्ला के रुप में की गई। हियुवा के नगर अध्यक्ष ने इस मामले में आशुतोष व एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कोतवाली करनैलगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी कोतवाल शैलेन्द्र कुुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन