{"_id":"672cf6139b87de158306819f","slug":"case-against-two-including-land-mafia-in-case-of-construction-of-building-on-nazul-land-gonda-news-c-100-1-gon1002-126801-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नजूल भूमि पर भवन निर्माण के मामले में भूमाफिया समेत दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नजूल भूमि पर भवन निर्माण के मामले में भूमाफिया समेत दो पर केस
Thu, 07 Nov 2024 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कचहरी स्टेशन के पास नजूल भूखंड पर अवैध भवन निर्माण के बाद उसे बेचने के मामले में प्रशासन की ओर से अब खरीद और बिक्री में शामिल पक्षों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर भूमाफिया और बैनामा घोटालेबाज बृजेश अवस्थी व उसकी रिश्तेदार चांदनी शुक्ला के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।
नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्मा ने बताया कि मामले में कानूनी पक्षों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। अधिशासी अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि पालिका के नजूल लिपिक गुरुचरण पांडेय और रामजन्म मिश्र की ओर से नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। प्रशासन की ओर से गोंडा कचहरी स्थित उक्त भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। इस भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद राजस्व टीम के माध्यम से इसी प्रकार के अन्य 22 भवन भी चिह्नित कराए गए हैं। इन पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
भूमाफिया बृजेश अवस्थी ने नजूल भूखंड पर अवैध तरीके से यह भवन बनवाया था और फिर इसे चांदनी शुक्ला को बेच दिया था। नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि बृजेश अवस्थी और चांदनी शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।